Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: नहीं मिली बल्लेबाजी फिर भी ये 2 बड़े रिकॉर्ड बना गये महेंद्र सिंह धोनी

पिछले मैच में 500 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले धोनी केवल तीसरे खिलाड़ी बने थे और अब फिर से ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान दो अद्वितीय रिकॉर्ड अपने नाम कर दिए है। कल के मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

धोनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक मैच में 5 कैच लेने का एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। ख़ास बात तो यह है कि माही अब इकलौते बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मैच में 5 कैच लिए हो। साथ ही इसी मैच में माही ने अपने 50 टी-20 इंटरनेशनल कैच भी पूरे कर दिए है।

कल खेले गए मैच में विराट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट गंवाकर 198 रन बनाये। टीम में सबसे ज्यादा ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय ने 67 रन बनाये जबकि जोस बटलर ने 34 रनों की पारी खेली।

कैच के अलावा भी किया यह कमाल

हालाँकि धोनी को बल्लेबाजी का मौका तो नहीं मिला लेकिण अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सभी को खूब रोमांचित किया। इन्होंने 5 कैच के अलावा एक रन आउट भी किया अर्थात कल के मैच में जितना योगदान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का रहा है उतना धोनी का भी देखने को मिला है।

 

खराब शुरुआत के बाद जीता भारत

इसी बीच कल खेले गए मैच में भारत की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही और पहला विकेट महज 21 रन पर ही गिर गया था। इस तरह टीम इंडिया पर दबाव आ गया था, लेकिन रोहित ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारत को मुश्किल की घड़ी से बाहर निकाला और नाबाद 100 रन बनाये।

इसके साथ ही भारत ने यह तीन मैचों की सीरीज इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सीरीज भी अपने नाम कर दी है। अब टीम इंडिया को इनके साथ 12 जुलाई को पहला मुकाबला खेला जायेगा।

The post ENGvIND: नहीं मिली बल्लेबाजी फिर भी ये 2 बड़े रिकॉर्ड बना गये महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.