भारत ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में बुरी तरह से हराया था जिसमें विराट कोहली से तुलना की जाने वाले जो रूट भी कुछ नहीं कर पाए थे। इस मैच में रूट बिना कोई रन बनाये ही पहली गेंद पर आउट हो गए थे। जिसके बाद उन पर सवालिया निशान बन गया है कि उन्हें दूसरे मैच खेलने का मौका मिल पाता है या नहीं।

इससे पहले आपको बता दें कि पहला मुकाबला जो भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेटों से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता था लेकिन पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो कि उनके लिए सही साबित हुआ और इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत के बाद कम स्कोर पर आउट कर दिया।
ख़ास फॉर्म में नहीं है जो रूट
बता दें कि जो रूट जो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट में कप्तान है लेकिन इन दिनों इनका फॉर्म बहुत खराब है और लगातार फेल होते जा रहे है। रूट का बल्ला पिछले कई मैचों से ज्यादातर खामोश ही रहा है और यह उनके लिए तथा टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि इनकी तुलना विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के साथ की जाती है।
हालाँकि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इनका प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में ज्यादा ख़ास तो नहीं लेकिन फिर भी रन बनाते आ रहे है।

किया जा सकता है बाहर
हालांकि अभी कोई पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन दूसरे मैच में इनकी जगह कप्तान इयोन मॉर्गन युवा डेविड मलान को मौका दे सकते है। दूसरा मैच जो कार्डिफ के सोफिया काउंटी क्रिकेट क्लब में खेला जाने वाला है और उसमें जीत हासिल कर इंग्लैंड वापसी करना चाहेगी।
पहले मैच में जोस बटलर और जेसन रॉय के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया था इस कारण मैच में अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा लक्ष्य नहीं बना पाए थे।
The post ENGvIND: दूसरे टी-20 से इस दिग्गज का बाहर होना तय, युवा खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.