भारत और तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से खेला जाने वाला है। यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा जिसमें अगर भारत जीत जाता है, तो सीरीज भी अपने नाम कर देंगी। यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि पिछले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कार्डिफ में आज पूरा मैच होने का आसार है क्योंकि आज के इस मैच में बारिश की सम्भावना बहुत कम है। हालाँकि यहाँ बारिश हो भी सकती है, क्योंकि पहले भी ऐसा हुआ है। साथ ही बता दें कि नमी का स्तर लगभग 59 प्रतिशत होगा और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इससे पहले सीरीज के पहले मैच में बारिश ने दखल नहीं डाला था और आज भी यही उम्मीद लगाईं जा रही है। टीम इंडिया सीरीज को सील करने की उम्मीदों के साथ आज उतरने वाली है। जबकि होम टीम इंग्लैंड मैच को जीत बराबरी करना चाहेगी।
यहाँ दिखाया जाएगा पूरा मैच
बता दें कि यह मैच भी सोनी टेन के विभिन्न चैनलों पर दिखाया जाने वाला है। जिसमें आप हिंदी और अंग्रेजी में आसानी से देख सकते है। मोबाइल पर देखने के लिए इस मैच का लाइव सोनी लिव के आधिकारिक एप पर दिखाया जाने वाला है। हालाँकि मैच की शुरुआत रात 10 बजे से होने वाली है और तक़रीबन 2 बजे तक चलने वाला है।

बिना कुछ किये ही माही करेंगे यह कमाल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए नजर आ सकते है तो रोहित शर्मा अपने 2 हजार टी-20 इंटरनेशनल रनों की संख्या पार कर सकते है। हालाँकि उनकी फॉर्म उन्हें धोखा दे सकती है क्योंकि पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है।
The post ENGvIND: दुसरे टी-20 से पहले इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, बारिश होने की है पूरी सम्भावना appeared first on SportzWiki Hindi.