कल भारत का मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला है जिसमें टीम इंडिया अपनी शानदार फॉर्म के साथ फिर से इंग्लैंड को हराना चाहेगी लेकिन मेजबान भी वापसी के साथ उतरने वाली है।
हालाँकि भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी इस मैदान पर अब तक बहुत अच्छा रहा है और कई बार मेजबान टीम को पटखनी दी है इस कारण इंग्लैंड टीम इनके साथ सावधानी से खेलने वाली है।

अगर हम लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बात करें तो अब यह बहुत पुराना क्रिकेट मैदान है, जहाँ पहली बार साल 1884 कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया था। उसके बाद तो यहाँ लगातार बहुत क्रिकेट खेला जाता है और कल भारत का मुकाबला भी होने वाला है।
एक नजर भारत के इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे पहला वनडे मुकाबला यहाँ 1975 के विश्व कप के दौरान खेला था जिसमें तीम्म इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद दूसरा वनडे मैच पूरे 27 साल बाद खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी और अब तक यही शानदार सिलसिला जारी रहा है।
- भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक इस मैदान पर 6 मैच खेले गये।
- अब तक खेले गए 6 मैचों में भारत ने 3 जीते और 2 इंग्लैंड ने और एक टाई हुआ था।
- 7 साल बाद खेलने वाले है एकसाथ कोई वनडे मैच।

वहीं एक नजर अगर हम ग्राउंड के रनों के मामले में बात करें तो अब तक वनडे क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 334 रन है जो इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1975 के विश्व कप में बनाये थे। उसके बाद से अब तक कभी भी इतने ज्यादा रन नहीं बने है। तो सबसे छोटा स्कोर 107 रन है जो दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में बनाया था।
तो अब कल के मैच देखना होगा कि भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है और क्या इंग्लैंड इस मैच में जीतकर सीरीज में बराबरी कर पायेगी या भारत सीरीज पर कब्जा कर देगा, यह तो मैच के शुरू होने से ही पता चलेगा।
The post ENGvIND: 7 साल बाद भारत खेलेगा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में वनडे मैच, ऐसा रहा है अब तक का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.