Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: रोहित और धवन के पास है यह मिसाल कायम करने का सुनहरा मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शाम साढ़े 6 बजे से खेला जाने वाला है जिसमें शिखर धवन और रोहित शर्मा से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले दोनों मैचों में जहाँ शिखर धवन ने महज 14 ही रन बनाये है, तो हिटमैन रोहित शर्मा 32 और 5 रन बनाये है। इस प्रकार दोनों का प्रदर्शन ज्यादा कुछ ख़ास नहीं रहा है।

इससे पहले आपको बता दें कि इससे पहले दोनों ही मैचों में मेजबान और मेहमान भारतीय टीम का पलड़ा बराबर ही रहा है। जहाँ भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को 8 विकेटों से हराया तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से मात देकर सीरीज में बराबरी की है और आखिरी मैच दोनों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

रोहित शर्मा और शिखर धवन के पास अच्छा मौका

रोहित शर्मा और शिखर धवन जो पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम की ओपनिंग करते आये है। आज भी ये ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते है और अगर ऐसा होता है तो इनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। हालाँकि खराब फॉर्म इनके रिकॉर्ड बनाने के बीच आ सकती है।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर के बीच कुल 1154 रनों की पूरी भागीदारी है। जी हाँ, इन दोनों ने मिलकर कुल 1154 रन जोड़े, लेकिन वॉटसन अभी संन्यास ले चुके है और वॉर्नर अभी 12 महीनों के प्रतिबंध से गुजर रहे है।

इस तीसरे और आखिरी निर्णायक मुकाबले में अगर रोहित और धवन 38 रन और बना देते है तो ये इन्हें इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।

गौर करें तो इन दोनों ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1117 रनों की भागीदारी की है और आज 38 रन बनाते ही ये सबसे ज्यादा रनों की भागीदारी करने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे।

The post ENGvIND: रोहित और धवन के पास है यह मिसाल कायम करने का सुनहरा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.