Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: अगर कोहली ने नहीं बरती सावधानी तो टीम इंडिया को करना पड़ेगा इन खिलाड़ियों की वजह से विराट हार का सामना

भारतीय क्रिकेट टीम को अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद तीन वनडे मैच भी खेलने है जिसका पहला मैच कल नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ी चुनौती बनकर सामने आने वाले है। हालाँकि भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड को टी-20 में तो बहुत अच्छे से हराया लेकिन वनडे क्रिकेट का प्रारूप कुछ अलग है।

पहले वनडे में भारत के लिए ये 5 खिलाड़ी बन सकते है सबसे बड़ी चुनौती

जोस बटलर

आईपीएल के 11वें सीजन से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर जबरदस्त फॉर्म में और ये भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन सकते है। इन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए लगातार 5 अर्द्धशतक बनाये थे।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और अब भारत के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस कारण ये भारत के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन सकते है।

जेसन रॉय

बटलर के साथी ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय की तो बात ही अलग है। ये भी आईपीएल से अब तक जबरदस्त फॉर्म में है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इन्होंने भारत के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में 67 रन बनाये थे। इस कारण ये भी भारत के किये खतरा बनने वाले है।

एलेक्स हेल्स

वैसे इन्होंने कहा था कि अगर स्टोक्स फिट हो जाते है तो मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि इन्होंने भारत के खिलाफ तीनों टी-20 मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अब वनडे में भारत के लिए ख़तरा बन सकते है।

बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स आज इंग्लैंड के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक है और चोट के बाद वापसी कर चुके है। ये एक ऑल राउंडर है इस कारण भारतीय टीम को इनसे कुछ सम्भलकर खेलने की जरुरत है।

मोईन अली

टी-20 सीरीज में तो मोईन अली को ज्यादा मौका नहीं मिला लेकिन ये वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। इन्होंने इससे पहले आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

गौरतलब हो कि दोनों ही टीमें कल से वनडे सीरीज का आगाज करने वाली है। कल का मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा जहाँ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले वनडे मैच में 481 रन बनाये थे।

The post ENGvIND: अगर कोहली ने नहीं बरती सावधानी तो टीम इंडिया को करना पड़ेगा इन खिलाड़ियों की वजह से विराट हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.