इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया इस मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्लेबाजी में तो कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शतकीय भागीदारी की और भारत को पहले ही वनडे मैच में जीत दिला दी। इन दोनों ने एक साथ एक बार फिर नया कारनामा बनाया है और सचिन और सहवाग को पछाड़ दिया है।
टूटा सचिन और सहवाग का यह रिकॉर्ड
दरअसल आपको बता दें कि कल खेले गए मैच में इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 167 रन जोड़े और भारत की जीत पक्की की। साथ ही इन्होंने यह बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है, क्योंकि यह इन दोनों की 14वीं शतकीय वनडे क्रिकेट में साझेदारी रही है। इनके अलावा अभी वर्तमान समय में सचिन और गांगुली आगे है, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 26 शतकीय साझेदारियां है। वहीं इनके बाद सचिन और सहवाग का नाम है जिन्होंने 13 बार यह कारनामा किया था जो कल रोहित और विराट ने तोड़ दिया। जबकि रोहित ने शिखर धवन के साथ मिलकर 12 बार शतकीय साझेदारी की है।

कैसा रहा कल का मैच
कल खेले गए मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 268 रन बनाये और ऑल आउट हो गयी। कुलदीप यादव ने कल एक बार फिर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट लिए।

इसके बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और 40 ओवर और एक गेंद में ही हासिल कर दिया। इस मैच में बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने नाबाद 137 रन बनाये तो कप्तान कोहली ने 75 रनों की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को आसानी से जीता दिया।
The post ENGvIND: रोहित और कोहली की जोड़ी ने तोड़ा सचिन-सहवाग का यह बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.