Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन से हुई ये बड़ी गलती, अब अंग्रेजों का दूसरा वनडे हारना तय

इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज लॉर्ड्स में खेला जा रहा है जिसमें इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। साथ ही आज इंग्लैंड ने बड़ा कारनामा भी किया है।

दरअसल आखिरी बार इंग्लैंड ने किसी वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला 7 अक्टूबर 2016 को मिरपुर में अर्थात इस मैच से 39 मैचों पहले लिया था।

वहीं आपको यह भी बता दें कि इससे पहले जब टीम ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था तो 444 रनों का विशाल लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था जो 30 अगस्त 2016 को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था और उसमें 169 रनों से जीत मिली थी।

इससे पहले आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच यह वनडे सीरीज का दूसरा मैच है जिसमें मेजबान ने टॉस जीतकर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मैच इनके लिए बहुत ख़ास है और जीत की उम्मीदों से मैदान पर उतरे है और अगर हार जाते है तो भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर देगी।

एक नजर इन रिकॉर्ड्स पर भी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2015 के विश्व कप के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 4 बार मैच जीता है और 15 में हार का सामना करना पड़ा है। इनके अलावा यह दूसरा मौक़ा है जब कप्तान ने लॉर्ड्स (सितंबर 2011 से) के बाद आखिरी दस एकदिवसीय मैचों में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी साल 2016 में चुनी थी जिसमें उनके तीन रन पर 2 विकेट पहले चार ओवर में ही चले गए थे।

इस प्रकार यह मैदान आंकड़ों के मामले में बहुत ख़ास रहा है और आज भी अच्छा मैच होने की आशंका जताई जा रही है। यह खबर लिखी जाने तक इंग्लैंड ने छठे ओवर तक बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बना दिए थे।

The post ENGvIND: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन से हुई ये बड़ी गलती, अब अंग्रेजों का दूसरा वनडे हारना तय appeared first on SportzWiki Hindi.