वनडे सीरीज में लॉर्ड्स में खेले गए मैच में भारतीय टीम को एक करारी हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है। अब सबसे बड़ा मुकाबला 17 जुलाई को लीड्स में खेला जाएगा, जो कि दोनों ही टीमों के लिए बेहद ख़ास होगा क्योंकि यह आखिरी वनडे मैच होगा और दोनों की निगाहें सीरीज के जीतने पर टिकी रहेगी। इसके बाद दोनों ही टीमें पांच टेस्ट मैच भी खेलने वाली है जिसका इंतजार हर किसी को है।

टेस्ट में सामने होंगे असली दिग्गज
वहीं वनडे सीरीज में भारत ने पहला मैच जीता तो उसके बाद दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीतकर बराबरी कर दी है और आखिरी मैच 17 जुलाई को लीड्स में खेला जायेगा, जिसमें यह फैसला होगा कि यह सीरीज कौन जीतता है। इसके बाद टीम इंडिया को असली दिग्गजों का सामना करना है।
गौरतलब हो इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एलिस्टर कुक, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे खिलाड़ी रंगीन जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आते है, लेकिन टेस्ट में खेलते हुए नजर आयेंगे।
साथ ही भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और ओपनर मुरली विजय भी इस सीरीज में खेलते हुए देखे जायेंगे। कुल मिलाकर इस सीरीज में सब दिग्गज एकसाथ भिड़ते हुए नजर आयेंगे।

इंग्लैंड पहुंचे विजय और रहाणे
वहीं स्टार स्पोर्ट्स के हवाले आपको बता दें कि टीम के धाकड़ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय इंग्लैंड पहुँच गए है. जहाँ वो अभी 1 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दोनों भारत ‘ए’ के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पसीना बहाते हुए नजर आयेंगे, ताकि इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सके।
रहाणे और विजय जिन्हें वनडे और टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिल पा रहा है, लेकिन टेस्ट मैच खेलते आ रहे है। भारत ए का मैच सोमवार से खेला जाने वाला है।
अगस्त में शुरू होगी असली जंग
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 1 अगस्त से होगा। पहला मैच बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच 7 से 11 सितंबर तक खेला जाएगा जिसको लेकर सब उत्साहित है। इससे पहले 17 जुलाई को अंतिम वनडे मैच भी खेला जाने वाला है।
The post ENGvIND: टेस्ट सीरीज से पहले विजय और रहाणे का सोमवार को होगा एक और ‘टेस्ट’ फेल हुए तो बैठ सकते है बाहर! appeared first on SportzWiki Hindi.