भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के टेस्ट टीम में चयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आदिल रशीद की वापसी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मजाक कह दिया. इस खिलाड़ी पर ऊँगली उठाने का मतलब उन्होंने चयन कर्ताओं के फैसले पर सवाल उठा दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी क्रिकेट के बड़े फोर्मेट को नहीं खेलना चाहता है, ऐसे खिलाड़ी को सीमित ओवर के मैच अच्छा खेलने की वजह से क्रिकेट के बड़े प्रारूप में जगह दी गई है.
इस गेंदबाज का कुछ इस तरह रहा था प्रदर्शन

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में आदिल राशिद टीम का हिस्सा थे. जहाँ पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा उसके बाद उन्हें वनडे सीरीज में भी मौका दिया गया और जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट टीम में जगह बनने का दावा ठोंक दिया. इस गेंदबाज ने अपनी टीम की तरफ से पिछले 10 टेस्ट में 42. 78 की औसत से 38 विकेट झटकने में सफल रहे है. इस कई तरह के प्रदर्शन देखने के बाद उनका टेस्ट टीम में चयन हुआ. इनके टेस्ट चयन पर कई दिग्गजों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं भी दी उधर पूर्व कप्तान माइकल वॉन खुल कर सामने आ गए.
रशीद ने दिया मुहतोड़ जबाब

पूर्व कप्तान माइकल वॉन को जबाब देते हुए आदिल रशीद ने कहा की कुछ बातें बेअक़ल की तरह से होती है जिनका कोई अर्थ नहीं निकलता. रशीद ने वॉन पर वार करते हुए कहा की वह कभी भी किसी के लिए कुछ भी लेकिन उनकी बात सुनता ही कौन है. उनकी बातों पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. वह कुछ भी कहे लेकिन उनकी बातों में कोई तथ्य नहीं निकलता. रशीद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जिस समय हमनें कहा था कि क्रिकेट के बड़े फार्मेट में नहीं खेलूंगा तो उस वक्त भी इन्होंने कुछ मुर्खता से ट्विट किये थे जिस बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था.
I personally think Adil Rashid should not be picked for the Test team … any player that cannot commit to the county championship when available shouldn’t be considered IMO … #JustSaying
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 25, 2018
So we have picked someone who cannot be arsed with 4 day cricket for the Test Team … Forget whether he is good enough or not I find this decision ridiculous … !!!
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 26, 2018
Why I completely disagree with the Rashid selection .. https://t.co/SFo5Xkqx68 @TelegraphSport #ENGvIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 26, 2018
Yet you agree with the decision Piers .. #Bonkers https://t.co/KAoOzwQHLD
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 26, 2018
The post ENGvIND: आदिल रशीद ने माइकल वॉन को दिया करार जवाब, चयन पर खड़े किये थे सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.