इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा और आखिरी मैच आज शाम पांच बजे खेला जाने वाला है जिसमें इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल हो चुके है, जिसके चलते शायद उन्हें बाहर बैठना भी पड़ सकता है। इन्होंने अभी तक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और अगर नहीं खेल पाते है, तो इंग्लैंड के लिए वाकई बहुत बुरी खबर होगी।

इससे पहले आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच अभी तक खेले गए दोनों वनडे मैच शानदार रहे है। पहले मुकाबले में जहाँ भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 86 रन से जीतते हुए बदला ले लिया। अब अंतिम मैच आज शाम को लीड्स क्रिकेट ग्राउंड हेडिंग्ले में खेला जाने वाला है जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर देगी।
वहीं खबरों की मानें तो इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय के चोटिल होने के कारण अब उनकी जगह केंट टीम के कप्तान सैम बिलिंग्स को मंगलवार को भारत के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण श्रृंखला के निर्णायक मैच के लिए इंग्लैंड की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में बुलाया गया है। शनिवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड की जीत के दौरान उंगली की चोट से पीड़ित होने के बाद जेसन रॉय के फिट होने का संदेह है इस कारण उन्हें टीम में बुलाया गया है।

इस तरह उम्मीद यही है कि इस मैच में जेसन रॉय शायद ही खेल पायेंगे इस कारण हमें सैम बिलिंग्स खेलते हुए नजर आ सकते है। केंट के कप्तान ने हाल के खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है इस कारण रॉय की जगह मौका दिया जा सकता है। इन्होंने इन दिनों घरेलू क्रिकेट में 75 से भी ज्यादा की औसत से रन बनाये है।
इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि आज यह अहम मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा जिसका लाइव प्रसारण सोनी टेन के चैनलों पर दिखाया जाएगा।
The post ENGvIND: अंतिम निर्णायक मैच में जेसन रॉय की जगह खेल सकता है यह खतरनाक खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.