Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: अगर आज भारत ने इंग्लैंड को दिया मात तो बन जाएगा ये विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टीम आज इंग्लैंड के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने वाली है. इसके बाद टीम को एक अगस्त से पांच टेस्ट मैच भी खेलने है, लेकिन इससे पहले यह मैच जीतना टीम के लिए बहुत ख़ास है, क्योंकि अगर इस मैच में जीत मिल जाती है तो लगातार 10वीं सीरीज जीत होगी।

इससे पहले भारत ने अब तक बहुत जबरदस्त प्रदर्शन किया है और तीन टी-20 मैचों में भी हराया और उसके बाद वनडे में भी पहला मैच हराया इस कारण टीम इंडिया पर ज्यादा उम्मीदें है कि वह सीरीज अपने नाम करें। हालाँकि भारत के लिए इतना आसान भी नहीं होगा जितना हम सोच रहे है।

जनवरी 2016 के बाद नहीं मिली है टीम इंडिया को द्विपक्षीय सीरीज में कोई हार

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दो सालों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार 9 वनडे सीरीज में जीत हासिल की है और आज मौका यह है कि 10वीं सीरीज भी अपने नाम कर दें लेकिन यह थोड़ा कठिन होगा। याद दिला दें कि भारतीय टीम ने साल 2016 के जनवरी महीने के बाद कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई है।

भारत टीम को पिछली बार जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों 1-4 वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम को कोई भी वनडे सीरीज में हार नहीं मिली है और अब 10वीं बार श्रृंखला अपने नाम कर सकती है।

ज्ञात हो कि इस दौरान भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंकाई, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है और अगर आज अच्छा प्रदर्शन करते हुए इन्हें भी हरा देते है तो यह लगातार 10वीं सीरीज जीत होगी।

गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में ऐसा अच्छा और शानदार प्रदर्शन कभी नहीं किया है और इसका श्रेय विराट कोहली की शानदार कप्तानी को भी जाता है क्योंकि इन्होंने न केवल कप्तानी की है बल्कि बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी की है।

The post ENGvIND: अगर आज भारत ने इंग्लैंड को दिया मात तो बन जाएगा ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.