Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: गौतम गंभीर के अनुसार इस वजह से टेस्ट सीरीज में भारी है इंग्लैंड का पलड़ा

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस सीरीज का फाइनल रिजल्ट पर ज़हीर खान और गौतम गंभीर ने अपनी राय रखी। पहला टेस्ट  मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जायेगा।

इंग्लैंड का पलड़ा है भारी 

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम काफी मजबूत है। टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच जीता सकते हैं। इसके बावजूद उन्हें लगता है कि सीरीज में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। सीरीज के रिजल्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा

“यह बताना काफी मुश्किल है। इंग्लैंड का पलड़ा भारी है क्योंकि उनके पास जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। एंडरसन का भारत के साथ पुराना इतिहास रहा है। पिछले दौरे में जडेजा और उनमें विवाद हुआ था उसके बाद सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को बुरी तरह हराया था। इसके बावजूद भारतीय टीम टक्कर दे सकती है। हमारे पास वैसे गेंदबाज हैं जो 20 विकेट ले सकते हैं।

ज़हीर खान ने भी दी राय 

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर खान ने भी सीरीज के रिजल्ट पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा

“यह देखने वाली बात होती है कि विकेट कैसी रहती है। करियर के इस दौरे में एंडरसन विकेट से मदद की तरफ देखेंगे। अगर विकेट बल्लेबाजों की मददगार होती है तो भारत के पास अच्छा मौका रहेगा। मैं उम्मीद करता हूँ कि ओवल में होने वाले अंतिम टेस्ट से पहले सीरीज 1-1 रह सकती है।

कुक को हल्के में न लें 

इसके साथ ही गंभीर ने टीम को यह भी हिदायत दी कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक को हल्के में लेने की भूल न करें। गंभीर को लगता कुक कैसे भी फॉर्म में रहे लेकिन 5 मैचों की सीरीज में वह आपके लिए मिसिबत बन सकते हैं। गौतलब है कि भारत के खिलाफ कुक का रिकॉर्ड काफी जबरदस्त रहा है। भारत के 2011 इंग्लैंड दौरे के तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 294 रनों की पारी खेली थी।

The post ENGvIND: गौतम गंभीर के अनुसार इस वजह से टेस्ट सीरीज में भारी है इंग्लैंड का पलड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.