Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND: टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री की इंग्लैंड टीम को धमकी

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से अपने टेस्ट अभियान की शुरुआत करेगी। वनडे मुकाबले से शानदार जीत की वजह से इंग्लिश टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। इसी बीच भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विराट दिखा देंगे क्यों हैं बेस्ट

कोच रवि शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए भारतीय कप्तान की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा

“आप उनके रिकार्ड देखें। मुझे यह बताने की जरूरत नहीं कि पिछले चार साल में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है। जब आप ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो मानसिक तौर पर दूसरे स्तर पर पहुंच जाते हैं। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। चार साल पहले जब विराट यहां आया थे तो उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। अब वह दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वह ब्रिटिश जनता को दिखाना चाहते हैं कि वह दुनिया का सबसे अच्छा खिलाड़ी क्यों है।’

हमारे गेंदबाज ले सकते हैं 20 विकेट

जैसा कि हमें पता है टेस्ट क्रिकेट में जीत हासिल करने के लिए आपको सामने वाली टीम को दो बार आउट करना होता है। जब तक टीम ऐसा नहीं कर पाती टेस्ट जीतना लगभग नामुमकिन ही होता है। भारतीय टीम पिछले इंग्लैंड दौरे में इसी वजह से हारी भी थी। टीम के गेंदबाज इंग्लैंड को बल्लेबाजों को आउट करने में सफल नहीं हो रहे थे। इस बार कोच रवि शास्त्री का मानना है कि बुमराह और भुवनेश्वर के अनफिट होने से टीम की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर जरुर नजर आ रही है, लेकिन उनके गेंदबाजों में 20 विकेट चटकाना का माद्दा है।

पिछले दौरे पर कोहली का प्रदर्शन

पिछली बार 2014 में भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। उस सीरीज में विराट का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था। 5 मैच की 10 पारी में उन्होंने सिर्फ 134 रन बनाये थे। इसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 39 रनों की थी। इस बार वह जरुर उन यादों को भुलाकर इंग्लैंड में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहेंगे।

The post ENGvIND: टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री की इंग्लैंड टीम को धमकी appeared first on SportzWiki Hindi.