इंग्लैंड ने जब ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगातार पांच मैचों में शिकस्त दी तो ऐसा लग रहा था कि ये भारतीय टीम के लिए भी खतरा बनेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पिछले चार मैचों में तीन मुकाबले हार चुकी है और अब कल पांचवां और वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। कल का यह मुकाबला दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैदानों में से एक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

इससे पहले आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच जो नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली की धाकड़ गेंदबाजी से पहला मैच 8 विकेटों से जीता। अब कल दूसरा मैच खेला जाने वाला है।
मौसम का क्या हाल है
ख़बरों के अनुसार आपको बता दें कि लॉर्ड्स में आज थोड़ी बहुत बारिश हो रही है जिसके चलते कल के मैच में खतरा छा सकता है। हालांकि एक्युवेदर के अनुसार कल बादल आज बादल छाये हुए है और कल भी ऐसे ही रहेंगे जिसके कारण बारिश का खतरा बहुत कम है। अगर ऐसा होता है तो पहले मैच की भांति यह भी पूरा खेल देखने को मिल सकता है। फिर भी अगर बारिश होती है तो मैच में कुछ दखल पड़ेगा और फिर ज्यादा बारिश हुई तो ओवर भी कम करवाए जा सकते है।

भारत का जबरदस्त फॉर्म रहा है अब तक
2018 के ब्रिटेन दौरे पर भारतीय टीम का दौरा बहुत अच्छा रहा है क्योंकि पहले आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में जीत हासिल की और उसके बाद इंग्लैंड को तीन टी-20 मैचों में 2-1 से जीत हासिल की।
इसके बाद अब भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त देकर अच्छी शुरुआत की है। कल का यह मैच भारतीय समय के अनुसार साढ़े 3 बजे से खेला जाने वाला है।
The post ENGvING: दुसरे वनडे के लिए भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, अब 3-0 से सीरीज जीत पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.