Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: 2 साल बाद हो सकती है इंग्लैंड दौरे के लिए इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की वापसी

इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में जीत दर्ज कर दौरे की शानदार शुरुआत की है. अब 12 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जबकि इसके बाद अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरु होगी. होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में तीन सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है.

3. अमित मिश्रा

 

लेग ब्रेक गेंदबाज अमित मिश्रा इंग्लैंड दौरे पर टीम में वापसी कर सकते हैं. आईपीएल सीजन के दौरान मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की थी. वहीं भारत के लिए 22 टेस्ट मैच खेलने वाले मिश्रा ने 3.19 की इकॉनमी से 22 विकेट लिए हैं. मिश्रा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 16 दिसम्बर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

2. गौतम गंभीर 

कभी भारतीय टीम के शानदार सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर अब टीम इंडिया में वापसी की लंबे समय से राह देख रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में गौतम गंभीर अच्छा कर रहे हैं. जबकि बीते आईपीएल सीजन को छोड़ दें, तो इससे पहले के सभी आईपीएल सीजन में गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी की थी. शिखर धवन विदेशी धरती पर ज्यादा कारगर साबित नही हुए हैं. इसे देखते हुए गंभीर की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है.

गंभीर ने 58 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 41.96 की औसत से 4154 रन बनाए हैं. जिसमें उनका 206 सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है. अपना अंतिम टेस्ट मैच गंभीर ने 9 नवंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

1. हरभजन सिंह 

एक समय हरभजन सिंह ने अपनी स्पिन गेंदबाजी की फिरकी में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए मुसीबतें पैदा की. 2015 में श्री लंका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने वाले हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से 417 विकेट लिए.

हरभजन के विकेट लेने की औसत 32.46 रही है. उन्होंने भारत के लिए 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था. अब एक बार फिर वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं.

The post ENGvsIND: 2 साल बाद हो सकती है इंग्लैंड दौरे के लिए इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.