भारत और इंग्लैंड के बीच कल से तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है जिसके लिए खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे है। जी हाँ, दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड को हराने के बाद, टीम इंडिया मंगलवार (3 जुलाई) को ओल्ड ट्रैफोर्ड, मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ब्लॉकबस्टर प्रतियोगिता के सामने, अनुभवी भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में खुलासा किया है। हरभजन का मानना है कि भारतीय टीम में केएल राहुल मौक़ा दिया जाना चाहिए, लेकिन पारी की शुरुआत शिखर धवन और रोहित शर्मा से ही करवानी चाहिए। भज्जी चाहते है कि राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करें।
“मुझे लगता है कि शिखर और रोहित को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। विराट कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जबकि फॉर्म में सुरेश रैना को चार नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। पांच नंबर पर लोकेश राहुल और फिर इसके बाद एमएस धोनी को नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए, “ आज तक के साथ बात करते हुए हरभजन ने कहा है।

भज्जी ने हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में चुना, जबकि उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को टीम में मुख्य गेंदबाजों के रूप में चुना।
यहाँ देखिये भज्जी का पूरा इंटरव्यू
Harbhajan makes a bold statement, says English bowling can’t stop Indian… https://t.co/07RTdzHWDL via @YouTube @harbhajan_singh
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) June 30, 2018
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए हरभजन सिंह द्वारा चयनित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रित बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलने है जिसके बाद तीन वनडे और उसके बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला कल खेला जाएगा। पहले मैच के लिए ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने मन की बात आज तक के साथ साझा की है।
The post ENGvsIND: हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 के लिए चुनी अपनी टीम, इन 11 को दिया जगह appeared first on SportzWiki Hindi.