भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज दो मैचों बाद 1-1 से बराबरी पर चल रही है. भारतीय टीम ने जहां इस सीरीज का पहला टी-20 मैच 5 विकेट से जीत लिया था. वही इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज का दूसरा मैच 8 विकेट से जीत लिया था.
तीसरा टी-20 मैच खेला जायेगा रविवार को

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच रविवार 8 जुलाई को खेला जायेगा. जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी. वह टीम सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी.
तीसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स को किया शामिल

आपकों बता दें, कि बेन स्टोक्स को फिट घोषित कर दिया गया है और उन्हें भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है.
5 जुलाई को ही बेन स्टोक्स ने अपनी काउंटी टीम डरहम के लिए यॉर्कशायर के खिलाफ 90 रन की नाबाद पारी खेली थी और उनकी इस पारी के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है. क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की टीम ने अपने दल में शामिल कर लिया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग में मौका मिलेगा या नहीं, इसका पता मैच के दिन चलेगा.
बेन स्टोक्स का क्रिकेट करियर रहा है शानदार

आपकों बता दें. कि बेन स्टोक्स का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए 42 टेस्ट मैच, 67 वनडे मैच और 21 टी-20 मैच खेले है.
42 टेस्ट मैचों में बेन स्टोक्स ने 34.85 की औसत से 2579 रन रन बनाये. वही 67 वनडे मैचों में 35.82 की औसत से 1791 रन बनाये है. 21 टी-20 मैचों में बेन स्टोक्स 192 रन बना चुके है. बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 98 विकेट, वनडे में 58 विकेट व टी-20 क्रिकेट में 10 विकेट हासिल किये है.
The post ENGvsIND: तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने उस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम में शामिल जो अकेले जीता सकता है सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.