Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: भारत के खिलाफ टी-20 में मिली हार के बाद इंग्लैंड ने अपनी टीम में दिया उस खिलाड़ी को जगह जो अकेले जीता सकता है मैच

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई गुरुवार को खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में इंग्लैंड टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएगे.

आइये डालते है एक नजर इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर : 

जेसन रॉय 

जेसन रॉय अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते है. जेसन रॉय ने टी-20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था. जेसन रॉय का पहले टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में स्थान भी पक्का है.

जॉनी बैरेस्टो

जॉनी बेरिस्टों का फॉर्म काफी शानदार है. वह इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में ओपनिंग के क्रम पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है. उनका भी प्लेइंग में स्थान बिलकुल पक्का है. हाल में जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी की अगर वो ऐसा कर पाते है, तो वो अकेले ही इंग्लैंड की टीम को जीता सकते है.

एलेक्स हेल्स 

एलेक्स हेल्स ने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. वह वनडे क्रिकेट के भी एक शानदार बल्लेबाज है, इसलिए इस मैच में एलेक्स हेल्स का स्थान भी पक्का है.

जो रूट 

जो रूट इंग्लैंड के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है. जो रूट वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की रीड की हड्डी है. जो रूट का भी स्थान टीम की प्लेइंग इलेवन में पक्का है.

इयान मॉर्गन 

Morgan said England made less than 20 to 30 runs

इयान मॉर्गन के कंधो पर इंग्लैंड टीम की कप्तानी का भार होगा. वही इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन अपनी टीम के मध्यक्रम की भी जिम्मेदारी को संभालेंगे.

जोस बटलर 

जोस बटलर इंग्लैंड के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में खेलते हुए नजर आयेंगे. वह वर्तमान में दुनिया के सबसे अच्छे फिनिशरों में से एक माने जाते है.

बेन स्टोक्स 

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. जहां वह अंत में तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे. वही गेंदबाजी में भी विकेट हासिल करने की कोशिश करेंगे.

आदिल रशिद

आदिल रशिद इंग्लैंड के स्टार लेग स्पिनर है. वह वनडे क्रिकेट में शानदार स्पिन गेंदबाजी भी कर रहे है. इंग्लैंड की टीम इस मैच में एक स्पिनर के साथ उतरेगी. जो आदिल रशिद हो सकते है.

डेविड विली 

इंग्लैंड के लिए नई गेंद से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी डेविड विली के पास ही होगी. डेविड विली गेंद को स्विंग कराने के लिए पहचाने जाते है. वह बल्लेबाजी में बड़े शॉट्स भी खेल सकते है.

लियाम प्लुन्केट 

लियाम प्लुन्केट भी इस मैच में खेलते हुए नजर आयेंगे. वह वर्तमान में शानदार गेंदबाजी कर रहे है. वह अपनी गति से विकेट निकालने के लिए पहचाने जाते है.

मार्क वुड 

मार्क वुड टी-20 क्रिकेट में नहीं थे, लेकिन वह वनडे टीम में शामिल है. मार्क वुड को पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. मार्क वुड के पास अच्छी रफ़्तार और स्विंग है.

 

The post ENGvsIND: भारत के खिलाफ टी-20 में मिली हार के बाद इंग्लैंड ने अपनी टीम में दिया उस खिलाड़ी को जगह जो अकेले जीता सकता है मैच appeared first on SportzWiki Hindi.