Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: पहला वनडे शुरू होने से ठीक 2 घंटे पहले आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर

टी-20 के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज आज से हो रहा है. दोनों ही टीम अपना आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी. टीम इंडिया जहां टी-20 सीरीज जीतने के बाद उत्साह के साथ उतरेगी.

वहीं इंग्लिश टीम जीत का लय वापस पाने की भरसक कोशिश करेगी. आज मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी आई है, इंग्लैंड टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी वनडे सिरीज के मैच से पहले ही बाहर हो गया है.

दरअसल, इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स चोट के कारण आज के मैच का हिस्सा नहीं होंगे उनकी जगह टीम में डेविड मलान को शामिल किया गया है. मलान इस मैच से इंग्लैंड की टीम में अपना वनडे डेब्यू करेंगे, मलान इंग्लैंड की तरफ से 14 टेस्ट मैच और T20 मैच खेल चुके हैं.

अगर हेल्स की बात करें तो उन्हें भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की T20 सिरीज के दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था. वनडे सिरीज का पहला मैच आज है.

यह मैच ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम ) में खेला जाएगा. यह मैच भारत के समय के अनुसार 5:00 पर शुरू होगा और मैच का टॉस 4:30 पर होगा.

टीम इंडिया की बात करें तो यहां बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में चल रही है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पिछले मैचों में शानदार शतक लगा तक अपने फॉर्म का परिचय दे दिया है.

साथ ही कप्तान कोहली ने भी एक मैच में 40 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी. इनके साथ-साथ शिखर धवन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी औऱ हार्दिक पाड्ंया भी अच्छे फॉर्म में है.

ऐसे में इंग्लैंड टीम की कोशिश इस मैच में धारदार गेंदबाजी करते हुए वापसी करने की होगी.

भारत का नॉटिंघम में प्रदर्शन-

भारत ने नॉटिंघम के ट्रंट ब्रिज मैदान पर अब तक पांच वनडे मैच खेले हैं. इन पांच मैचों में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले हुए तीन मैचों में से दो मैचों में जीत दर्ज की तो एक मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं ये मैदान इंग्लैंड के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा है. नॉटिंघम में इंग्लैंड ने अब तक 32 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 16 मैचों में ही जीत मिली है.

The post ENGvsIND: पहला वनडे शुरू होने से ठीक 2 घंटे पहले आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.