Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: पहले वनडे के लिए भारतीय टीम आई सामने, इन 3 बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया!

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 12 जुलाई रविवार को खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें इस पहले वनडे मैच को जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर :

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा का फॉर्म शानदार है. वह टी-20 सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज भी बने थे. वह अपनी फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे.

शिखर धवन 

शिखर धवन के लिए टी-20 सीरीज कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन शिखर धवन वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म वापस हासिल करना चाहेंगे.

केएल राहुल 

केएल राहुल ने पहले टी-20 में शानदार शतक लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी. सीरीज के पहले वनडे मैच में भी केएल राहुल को जगह मिलना लगभग तय है.

विराट कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 सीरीज में शानदार लय में दिखे थे. अब वह अपनी लय वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. कोहली के कंधो पर भारतीय टीम की कप्तानी की भी जिम्मेदारी होगी.

दिनेश कार्तिक 

 

दिनेश कार्तिक के कंधो पर भारतीय टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी. उन्हें सुरेश रैना की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.

एमएस धोनी 

एमएस धोनी के ऊपर विकेटकीपिंग के साथ भारत के मध्यक्रम की भी जिम्मेदारी होगी. एमएस धोनी का प्लेइंग इलेवन में स्थान पूरी तरह से पक्का है.

हार्दिक पंड्या 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी-20 सीरीज में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. हार्दिक का भी पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है.

भुवनेश्वर कुमार 

भुवनेश्वर कुमार पिछले टी-20 मैच में अपनी पीठ की समस्या के चलते नहीं खेल पाये थे. भुवनेश्वर अगर मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाते है, तो वह दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल किये जायेंगे.

कुलदीप यादव 

कुलदीप यादव पिछले टी-20 मैच में नहीं खेले थे. उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को टीम में मौका दिया गया था, लेकिन अब पहले वनडे मैच में एकबार फिर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है.

युज्वेंद्र चहल 

England performed well by correcting mistakes: Chahal

युज्वेंद्र चहल भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर है. चहल पर कप्तान कोहली काफी भरोसा करते है, इसलिए युज्वेंद्र चहल का भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है.

उमेश यादव 

उमेश यादव ने टी-20 सीरीज में काफी शानदार गेंदबाजी की थी और भारतीय टीम को नई गेंद से विकेट दिलाये थे. उमेश यादव का भी पहले वनडे मैच में स्थान पूरी तरह पक्का है.

The post ENGvsIND: पहले वनडे के लिए भारतीय टीम आई सामने, इन 3 बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया! appeared first on SportzWiki Hindi.