Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: हेडिंग्ले में आज रात 3 बजे से ही होगी बारिश, जाने किसे होगा इसका फायदा और किसे नुकसान

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम मंगलावर को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला खेलने हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट स्टेडियम पर उतरेगी.

हेडिंग्ले में खेले जाने वाला यह तीसरा मैच काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि यह तीसरा वनडे जो भी टीम जीतेगी. वह सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी.

ऐसा रहेगा हेडिंग्ले में मौसम का हाल 

आपकों बता दें, कि 17 जुलाई मंगलवार को हेडिंग्ले में बादल छाए रहेंगे और हेडिंग्ले का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वही 55 प्रतिशत की नमी रहेगी. वही 18 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी.

इस मैच के दौरान बादलों के कारण बारिश का साया बना रहेगा और मैच के दौरान बारिश भी हो सकती है, इसलिए दोनों ही टीम के कप्तान टॉस जीतकर गेंदबाजी करना पसंद करेंगे, क्योंकि हमेशा से ही वर्षा से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत पहले फील्डिंग करने वाली टीम को फायदा होता है.

दोनों ही टीम मुकाबले के लिए तैयार 

आपकों बता दें, कि दोनों ही टीमें मुकाबले के लिए तैयार है. दोनों ही टीम इस वनडे सीरीज को जीतना चाहेगी. भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच साल 2014 में भी वनडे सीरीज खेली गई थी. जिसे भारतीय टीम ने 3-1 के अंतर से जीत लिया था. इस बार भी भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतकर ही भारत लौटना चाहेगी.

आपकों बता दें, कि दोनों टीमों में कई आक्रामक बल्लेबाज है इसलिए सीरीज का निर्णायक मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है.

इस प्रकार हो सकती दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर

इंग्लैंड : जॉनी बेरिस्टों, जेसन रॉय, जो रूट, इयान मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, डेविड विली, लियाम प्लुन्केट, आदिल राशिद, मार्क वुड

The post ENGvsIND: हेडिंग्ले में आज रात 3 बजे से ही होगी बारिश, जाने किसे होगा इसका फायदा और किसे नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.