Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: 44.1 ओवर में सिद्धार्थ कौल बने स्पाइडरमैन पकड़ा सदी का सर्वश्रेष्ठ कैच, देखे वीडियो

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.  इस पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अंग्रेज बल्लेबाजों पर अपना कहर बरपा दिया.

कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम मात्र 268 रन बना पाई और भारत ने यह लक्ष्य 40.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

कौल ने पकड़ा बेन स्टोक्स का शानदार कैच 

आपकों बता दें, कि इस मैच में जब इंग्लैंड की पारी का 45 ओवर भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लेकर आ रहे थे, तो उनकी इस ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा.

बेन स्टोक्स ने यह रिवर्स स्वीप शॉट काफी शानदार तरीके से खेल भी दिया था, लेकिन तभी गली पर फील्डिंग कर रहे सिद्धार्थ कौल ने एक शानदार डाइव लगाकर एक बहुत ही शानदार कैच कर लिया.

सिद्धार्थ कौल का कैच जिस किसी ने भी देखा. वह उस कैच को देखता ही रह गया. सिद्धार्थ कौल ने अपने इस कैच के लिए काफी सुर्खिया बटोरी है. उनके इस शानदार कैच के चलते ही बेन स्टोक्स 103 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हो गये.

यहाँ देखे सिद्धार्थ कौल का कैच 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे एक शानदार डाइव लगाकर सिद्धार्थ कौल ने एक बहुत जबरदस्त कैच किया. उनकी इस कैच की वजह से भारत को बेन स्टोक्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिला.

The post ENGvsIND: 44.1 ओवर में सिद्धार्थ कौल बने स्पाइडरमैन पकड़ा सदी का सर्वश्रेष्ठ कैच, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.