इंडिया ए की टीम और इंग्लैंड ए की टीम के बीच इंग्लैंड में खेली गई ट्राई सीरीज का फाइनल मैच आज 2 जून सोमवार को खेला गया. इस ट्राई सीरीज के फाइनल मैच को इंडिया ए की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 5 विकेट से जीत लिया है.
इंग्लैंड ए ने खड़ा किया था 264 रन का स्कोर

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस इंडिया ए की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाये.
इंग्लैंड ए की टीम के लिए सबसे 122 गेंदो पर 108 रन की पारी सैम हेन ने खेली. वही टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 82 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली. भारतीय टीम के लिए दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. वही खलील अहमद ने भी अपने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.
ऋषभ पंत की पारी की बदौलत इंडिया ए ने किया लक्ष्य हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम ने इस मिले हुए 265 रन के लक्ष्य को 48.2 ओवर में मात्र 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और ट्राई सीरीज के फाइनल मैच को अपने नाम कर लिया.
इंडिया ए की टीम के लिए इस मैच में ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने जहां 41 गेंदों पर 40 रन का योगदान दिया. वही टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली.
टीम के लिए हनुमा विहारी ने भी 58 गेंदों पर 37 रन बनाये. वही कृनाल पंड्या ने भी अंत में ऋषभ पंत का अच्छा साथ निभाते हुए 37 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली.
लेकिन इस मैच के हीरो ऋषभ पंत रहे है. ऋषभ पंत ने इंडिया ए की टीम के लिए 62 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली और फाइनल जैसे अहम मैच में इंडिया ए की टीम को जीत दिल दी है. ऋषभ पंत ने अपनी पारी में 8 चौके व एक छक्का लगाया.
The post ENGvsIND: ऋषभ पंत की तूफानी पारी की बदौलत इंडिया ए ने फाइनल में इंग्लैंड ए को 5 विकेट से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.