भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेला गया. इस निर्णायक मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया और तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया.
इंग्लैंड ने खड़ा किया 198 रन का स्कोर

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरूआत की थी . इंग्लैंड के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर व जेसन रॉय ने आक्रमक रुख अपनाते हुए अपनी टीम को 7.4 ओवर में ही 94 रन की आक्रमक शुरूआत दिलाई थी. अपनी ओपनिंग जोड़ी के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन तक पहुंचने में कामयाब रह पाई थी.
इंग्लैंड के लिए जहां सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 67 रन की पारी जोस बटलर ने खेली. वही टीम के लिए जोस बटलर ने 21 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट हासिल किये थे.
रोहित की शानदार पारी से जीता मैच

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस मिले हुए लक्ष्य को रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी के चलते 18.4 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया.
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 56 गेंदों पर 100 रन की नाबाद पारी खेली. वही भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों पर 43 रन का अच्छा योगदान दिया. रोहित ने अपनी पारी में 11 चौके व 5 छक्के लगाये.
हार्दिक पंड्या ने भी भारत के लिए तूफानी पारी खेलते हुए 14 गेंदों पर 33 रन नाबाद बनाये.
The post ENGvsIND: मैदान पर आया रोहित शर्मा नाम का तूफान, इंग्लैंड को हरा 6 देशो पर भारत का लहराया तिरंगा appeared first on SportzWiki Hindi.