भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 86 रन से जीत लिया है और इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 1 -1 से बराबर करवा लिया है.
रूट की शतकीय पारी से खड़ा किया 322 का स्कोर

इस मैच का टॉस इंग्लैंड टीम के कप्तान इयान मॉर्गन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपने स्टार बल्लेबाज जो रूट की शानदार शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया.
इंग्लैंड के लिए स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 116 गेंदों पर 113 रन का एक शानदार शतक लगाया. कप्तान इयान मॉर्गन ने भी टीम के लिए 51 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली. वही अंत के ओवरों में डेविड विली ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 31 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली.
भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 68 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
भारत 236 रन पर आउट

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 236 रन पर आउट हो गई और मैच को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 86 रन से जीत लिया.
भारतीय टीम के लिए सुरेश रैना ने जहां 63 गेंदो पर 46 रन बनाये. वही टीम के कप्तान विराट कोहली ने 56 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए लियाम प्लुन्केट ने 4 विकेट हासिल किये.
भारत और इंग्लैंड के बीच अब सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच 17 जुलाई मंगलवार को खेला जायेगा. दोनों ही टीमें अंतिम मैच को जीत सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी.
विराट कोहली की एक छोटी सी गलती से मैच गंवा बैठा भारत
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज फिर वही गलती दोहराया और चौथे नम्बर में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे दिनेश कार्तिक की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया. अब तक लोकेश राहुल वनडे में हमेशा से ही संघर्ष करते दिखे है, वहीं टी-20 में उनका बल्ला खूब चलता है.
विराट कोहली ने उनके टी-20 प्रदर्शन के आधार पर दिनेश कार्तिक की जगह मौका दिया और राहुल 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये, फलस्वरूप भारतीय टीम पर दबाव बढ़ा और टीम दबाव में पूरी तरह बिखर गयी.
The post ENGvsIND: विराट कोहली की एक छोटी सी गलती की वजह से भारत को करना पड़ा 86 रनों से हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.