Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: STATS: मैच में बन सकते है ये 6 रिकॉर्ड, भारत के पास है इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड स्टेडियम पर खेला जाने वाला है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से हराया था और अब कल से वनडे का आगाज होने जा रहा है जिसमें पहले ही मैच में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बन सकते है। तो आइये एक नजर डालते है इस ओर।

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पहले मैच में बन सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

96 – इंग्लैंड और भारत के बीच अब तक 96 वनडे मैच खेले गए है, जिसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 96 मैचों में भारत ने 52 में जीत हासिल की है।


33 – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने 10,000 वनडे रन पूरे करने के लिए अभी 33 और रनों की जरूरत है। धोनी चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे जिन्होंने यह कारनामा अपने नाम किया हो।

इनसे पहले अब तक सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ वनडे में 10 हजार या इससे ज्यादा रन बना चुके है।


99 – धोनी ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ (1,425) रन बनाये है और अगर ये इस मैच में 99 रन और बना देते है तो इंग्लिस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे।

यह रिकॉर्ड वर्तमान में युवराज सिंह (1,523) के नाम है, जबकि सचिन तेंदुलकर (1,455) धोनी से भी आगे हैं। इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इयान बेल (1,163) है।


10 – वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले है। इन्होंने ये विकेट 13 मैचों में लिए है। जबकि इंग्लैंड के लियाम प्लंकेट और बेन स्टोक्स ने 9-9 विकेट लिए है।


5 – भारतीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने अब तक वनडे क्रिकेट में 38 मैचों में कुल 45 विकेट लिए है। अगर इन्हें पहले वनडे मैच में मौका मिले और 5 विकेट ले लेते है, तो भारत के 35वें और विश्व के 300वें ऐसे गेंदबाज बन जायेंगे जिन्होंने 50 विकेट लिए हो।


144 – जोनी बेयरस्टो ने अब तक अपने वनडे क्रिकेट कैरियर में कुल 1856 रन बनाये है और इन्हें 2,000 रन पूरे करने के लिए अभी 144 और रनों की जरुरत है।

The post ENGvsIND: STATS: मैच में बन सकते है ये 6 रिकॉर्ड, भारत के पास है इतिहास रचने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.