भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 8 जुलाई रविवार को खेला जाना है. यह मैच सीरीज का निर्णायक मैच होगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. सीरीज के इसी निर्णायक मैच के लिए आज हम आपकों अपने इस खास लेख पर भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर :
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अबतक इस सीरीज में कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पाये है, लेकिन वह सीरीज के इस अंतिम मैच में अपनी टीम के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे.
शिखर धवन

शिखर धवन का बल्ला भी अबतक इस सीरीज में खामोश रहा है, इसलिए शिखर धवन भी एक बड़ा स्कोर बनाकर वनडे सीरीज से पहले फॉर्म में आना चाहेंगे.
केएल राहुल

केएल राहुल ने पहले टी-20 में शानदार शतक लगाकर सभी का दिल जीत लिया था. हालाँकि, वह दुसरे टी-20 में कुछ खास नहीं कर पाये थे, लेकिन अब तीसरे टी-20 में वह एकबार फिर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
विराट कोहली (कप्तान)

कप्तान विराट कोहली पिछले मैच में अच्छी टच में दिखे थे. अब वह तीसरे टी-20 मैच में भी अपनी फॉर्म को बरक़रार रखना चाहेंगे और भारतीय टीम को मैच जीताना चाहेंगे.
सुरेश रैना

सुरेश रैना ने भी दुसरे टी-20 में 21 गेंदों पर 27 रन की एक अच्छी पारी खेली थी, वह सीरीज के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे.
एमएस धोनी

एमएस धोनी ने अपनी शानदार फॉर्म का नमूना दुसरे टी-20 मैच में दिया था. वह अपनी इस फॉर्म को तीसरे टी-20 मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.
कृनाल पंड्या

युज्वेंद्र चहल अबतक सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाये है. युज्वेंद्र चहल की जगह भारतीय टीम में कृनाल पंड्या को शामिल किया जा सकता है. कृनाल पंड्या बल्लेबाजी में योगदान देने के साथ गेंदबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते है.
हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने अबतक इस सीरीज में बल्ले व गेंद दोनों से ही अच्छा काम किया है. तीसरे टी-20 में भी उनके ऊपर बल्ले व गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ही भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. भुवनेश्वर के कंधो पर भारतीय टीम की नई गेंद से गेंदबाजी करने की भी जिम्मेदारी होगी. साथ ही डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की भी जिम्मेदारी साबित होगी.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने पहले टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी कर 5 विकेट हासिल किये थे, लेकिन दुसरे टी-20 मैच में कुलदीप कुछ खास नहीं कर पाये, लेकिन अब सीरीज के निर्णायक मुकाबले में कुलदीप शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
उमेश यादव

उमेश यादव ने अबतक सीरीज के दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है. उमेश यादव ने सीरीज के दोनों मैचों में 2-2 विकेट हासिल किये है. वह तीसरे टी-20 में भी अपना यह शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे.
The post ENGvsIND: करो या मरो मुकाबले के लिए भारतीय टीम घोषित, यह खिलाड़ी करेगा अपना डेब्यू! appeared first on SportzWiki Hindi.