भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज को भारत ने 2-1 से जीत लिया था, लेकिन टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी समस्या ओपनिंग क्रम की रही थी. भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी टी-20 सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाई थी.
धवन और रोहित की जोड़ी तीनों मैच में रही फ्लॉप

आपकों बता दें, कि रोहित और धवन की जोड़ी टी-20 सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रही थी. भारतीय टीम को रोहित और धवन की जोड़ी ने पहले टी-20 मैच में जहां मात्र 7 रन की शुरूआत दिलाई थी.
वही दुसरे मैच में भी भारतीय टीम को मात्र 7 रन की ही शुरूआत मिल पाई थी. तीसरे टी-20 मैच में भी यह जोड़ी मात्र 21 रन ही जोड़ पाई थी.
वनडे में रोहित और राहुल की जोड़ी कर सकती है शुरूआत

रोहित और धवन की जोड़ी के इस खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम का मैनेजमेंट अब वनडे सीरीज के मैचों में कोई अलग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकता है. भारतीय टीम रोहित शर्मा व केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी से पारी की शुरूआत वनडे सीरीज में करा सकती है.
आपकों बता दें, कि केएल राहुल और रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में भी है और दोनों ही बल्लेबाजों की ओपनिंग जोड़ी भारतीय टीम के लिए काफी सफल भी रही है.
धवन को बाहर कर कार्तिक को मिल सकता है मौका

शिखर धवन टी-20 सीरीज के तीन मैचों में मात्र 19 रन ही बना पाये थे, इसलिए शिखर धवन को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर भी किया जा सकता है और धवन के स्थान पर दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है और दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम में खेल सकते है.
अब देखना दिलचस्प होगा, कि 12 जुलाई को होने वाले वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए कौन सी ओपनिंग जोड़ी उतरती है.
The post ENGvsIND: रोहित और धवन की जोड़ी नहीं बल्कि, यह जोड़ी करेगी पहले वनडे में पारी की शुरूआत ! appeared first on SportzWiki Hindi.