इंग्लैंड में टी-20 सीरीज जीत कर दौरे का आगाज करने वाली टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. विराट के नेतृत्व वाली भारतीय टीम बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में परफेक्ट दिख रही है. मौजूदा समय में सबसे मजबूत टीम इंग्लैंड को भारत ने इंग्लैंड में ही टी-20 सीरीज हराकर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं कि वह इस बार इंग्लैंड टीम को मात देने के लिए आयी है.
टी-20 के बाद अब भारतीय टीम की नजरें 12 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज पर होंगी. अगर भारत ये वनडे सीरीज जीत लेता है, तो वह एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा है.
परफेक्ट-10 का रिकार्ड बना सकता है भारत

भारत ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ जून 2016 में तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीतने के बाद लगातार नौ द्विपक्षीय सीरीज जीती है. हालांकि इस दौरान भारत को 2017 में इंगलैंड में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन वह एक बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट था.
इसलिए भारत के पास लगातार 10 द्वीपक्षीय सीरीज जीतने का एक अच्छा मौका है. जिस तरह टीम इंडिया फॉर्म में नजर आ रही है उसे देख कर लगता है कि वह ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.
भारत की लगातार वनडे सीरीज जीतने की शुरुआत जिम्बाब्वे से हुई. जिम्बाब्वे को हराने के बाद न्यूजीलैंड को 3-2 से. इंंगलैंड को 2-1 से, वेस्टइंडीज को 3-1 से, श्रीलंका को 5-0 से, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से, न्यूजीलैंड को 2-1 से, श्रीलंका को 2-1 से और दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया था.

इससे पहले जब भारत ने 2014 में इंग्लैंड दौरा किया था तो पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की थी. हालांकि टेस्ट सीरीज में उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.
The post ENGvsIND: इंग्लैंड को वनडे सीरीज में हराकर भारत अपने नाम कर सकता ये शानदार रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.