Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: पहले वनडे से पहले आई भारत के लिए खुशखबरी, जाने कैसा होगा पिच और मौसम का हाल

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का अंतिम निर्णायक मुकाबला जो ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा के शानदार शतक और हार्दिक पांड्या के ऑल राउंड प्रदर्शन से भारत ने मेजबान टीम को हरा दिया।

इसके बाद आज शाम पांच बजे से पहला वनडे मैच भी खेला जाने वाला है। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के साथ विजयी आगाज करना चाहेगी।

भारतीय टीम का यह मुकाबला इंग्लैंड के साथ आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है, जिसमें दोनों टीमों का यही लक्ष्य रहेगा कि अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छी शुरुआत करें, लेकिन यहाँ पिछले मैच में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था। इस कारण उनके ऊपर ज्यादा निगाहें रहेगी।

कैसा रहेगा मौसम

इसी बीच अगर हम मौसम के बारे में बात करें तो आज नॉटिंघम में बारिश का आसार बहुत ही कम बताया जा रहा है। हालाँकि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है। इस कारण यह मैच भी पूरा होते दिख रहा है।

इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अपने 10 हजार वनडे रन पूरे कर सकते है। माही ने अब तक अपने वनडे कैरियर में कुल 9967 रन बनाये है और महज 33 और रनों की दरकार है और यह कारनामा आज अपने नाम कर सकते है अगर बल्लेबाजी का मौक़ा मिलता है।

ऐसी है पिच

ट्रेंट ब्रिज पर पिछले कई मैचों में कई कारनामे देखने को मिले है, क्योंकि यह पिच है ही कुछ ऐसी। इस पिच पर अब तक का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड का 481 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

जबकि सबसे छोटा स्कोर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के नाम 83 रन है, जो इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। हालाँकि यहाँ पहले बल्लेबाजी या पहले गेंदबाजी में ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन सी टीम जीतेगी।

The post ENGvsIND: पहले वनडे से पहले आई भारत के लिए खुशखबरी, जाने कैसा होगा पिच और मौसम का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.