भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बड़ा फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि आज के इस वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आयेगी।

इससे पहले आपको बता दें कि इस मैच में मेजबान टीम इंग्लैण्ड हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी क्योंकि उन्होंने अपना पहला मैच जो नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था उसमें हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह इंग्लैंड का मकसद आज यही रहेगा कि इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी की जाए। हालाँकि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है और आज जीतते ही सीरीज भी अपने नाम कर देगी।

वहीं बीते मैच में भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में पहली बार 6 विकेट लिए और इंग्लैंड बल्लेबाजों को एकदम अपने कब्जे में कर दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने नाबाद 137 रनों की पारी खेली थी और विराट कोहली ने 75 रन बनाये थे। इन तीनों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने पहला मुकाबला जीता था। आज भी टीम इंडिया इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की आशा कर रहा है और सीरीज को भी सील करना चाहता है।
टॉस जीतकर मॉर्गन ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते है, क्योंकि कल यहाँ बारिश हुई थी, ऐसे में हम इसका पूरा फायदा उठाना चाहते है. हम आशा करते है, कि हम अपनी रणनीति पर खरे उतरेंगे.”

दूसरे मैच में ये है दोनों टीमें
Teams:
India (Playing XI): Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, Virat Kohli(c), Lokesh Rahul, Suresh Raina, MS Dhoni(w), Hardik Pandya, Umesh Yadav, Siddarth Kaul, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal
England (Playing XI): Jason Roy, Jonny Bairstow, Joe Root, Eoin Morgan(c), Ben Stokes, Jos Buttler(w), Moeen Ali, David Willey, Adil Rashid, Liam Plunkett, Mark Wood
The post ENGvsIND: टॉस रिपोर्ट: टॉस जीत मॉर्गन ने बताई पहले बल्लेबाजी करने की वजह, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी फिर हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.