Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: धवन नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के साथ कर सकता है पारी की शुरुआत

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे में ओपनिंग की समस्या बनी हुई है. टी-20 सीरीज में भी भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पा रही थी.

अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दिला पा रहे है.

पहले वनडे को छोड़ दौरे में नही रही अच्छी ओपनिंग 

आपकों बता दें, कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. पहले और दुसरे टी-20 मैच में रोहित और धवन की जोड़ी मात्र 7-7 रन जोड़ पाई थी. वही तीसरे टी-20 मैच में रोहित और धवन की जोड़ी मात्र 21 रन जोड़ पाई थी.

हालाँकि, पहले वनडे में दोनों टीमों के बीच 73 रन की एक अच्छी ओपनिंग साझेदारी हुई थी, लेकिन इसके बाद दुसरे वनडे में एकबार फिर दोनों की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप साबित हुई थी और मात्र 49 रन ही बना पाई थी.

अब राहुल को मिल सकता है रोहित के साथ ओपनिंग का मौका 

भारतीय टीम तीसरे वनडे में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है. केएल राहुल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ अब तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम उतर सकती है.

रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों ही इस दौरे में शानदार शतक लगा चुके है. जिसके चलते दोनों से ओपनिंग करना एक अच्छा फैसला हो सकता है. वैसे पूर्व में भी दोनों ही खिलाड़ी ओपनिंग के क्रम पर काफी सफल भी साबित हुए है.

धवन को बाहर कर दिनेश कार्तिक को मिल सकती है जगह 

शिखर धवन का इस दौरे में कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं रहा है. जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है और उनके स्थान पर दिनेश कार्तिक को मौका मिल सकता है.

दिनेश कार्तिक नंबर-4 की भूमिका निभा सकते है और केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत कर सकते है.

 

The post ENGvsIND: धवन नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के साथ कर सकता है पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.