भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने को कहा.
भारत ने आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया. वही इंग्लैंड ने चोटिल हेल्स की जगह टीम में रूट को शामिल किया. भारत की टीम में एक बार फिर से रैना की वापसी हुई.
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके. इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 268 रन पर सिमट गई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने 6 विकेट हासिल किये.
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने 53 रन बनाए. उनके अलावा बेन स्टोक्स ने 50, जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टॉ दोनों ने 38-38 रन, अंत में मोइन अली ने 24 और आदिल राशिद ने 22 रनों की पारी खेली
रोहित ने लगाया शतक

269 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने तेज़ शुरुआत की. इस दौरान धवन और रोहित ने 59 रन की जोड़े. धवन के आउट होने के बाद कोहली और रोहित ने टीम को संभाला. इस दौरान रोहित ने अपना शतक पूरा किया.
वही कोहली ने भी अर्धशतक बनाया.उन्होंने 75 रन की पारी खेली. वही रोहित शर्मा की 137 रन की पारी की वजह से भारत 8 विकेट से जीत हासिल की.
हमारे लिए जरूरी था
मैच के बाद बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने कहा कि
“निश्चित रूप से ये हमारा दिन नही था. पूरा श्रेय भारत को जाता है. कुलदीप के लिए आज का दिन काफी ज्यादा अच्छा था. मुझे लगता है कि हम सब जिस तरह से मैदान में खेल रहे है, उससे दोनों पक्षों को अच्छी टर्न हासिल हो रही है. मुझे लगता है कि लॉर्ड्स में कुछ अलग होगा. मुझे लगता है कि हमने सुधार की जरूरत है. आज के दिन तेज़ गेंदबाजों के लिए खराब था.उनकी गेंदे सीधे बल्ले पर आ रही थी.वर्ल्ड कप को ज्यादा दिन नही बच्चे है, ऐसे में हमे अपनी कमियां के बारे में पता करना होगा.”
The post ENGvsIND: हार के बाद कप्तान मॉर्गन ने सुनाई टीम को खरीखोटी, कहा ऐसे खेले तो गया विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.