Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: सुरेश रैना और के एल राहुल को लेकर चल रहे बहस के बीच रोहित ने बताया कौन होगा पहले वनडे में टीम का हिस्सा

भारत और इंग्लैंड के बीच कल से वन डे सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में जहाँ एक बार फिर से इंग्लैंड अपनी बादशाहत बचाने की कोशिस करेगा. वही भारत के लिए वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार करने का मौका हुआ. ऐसे में मीडिया से बात करने रोहित आए और उन्होंने मैच को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने राहुल के बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर भी जवाब दिया.

ये हमारे लिए तैयारी का मौका है 

वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी शक नही है कि हम इसे वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर ले रहें है. हम खुद को देखना चाहते है कि हम इसके लिए कितना ज्यादा तैयार है. हम सब जानते है इंग्लैंड एक मजबूत टीम है. ऐसे में हम इसे वर्ल्ड कप की तैयारियों के रूप में ले रहें है.

राहुल इस नंबर पर खेलते हुए आएँगे नज़र 

राहुल के बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“हम सब जानते है कि राहुल इस समय शानदार फॉर्म में है. उन्होंने टी-20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आए थे. वही अभी तक उनके बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर किसी भी तरह का कोई भी फैसला नही लिया गया है. ये कल के मैच के पहले इस बाद का फैसला लिया जाएगा. जैसा की हम सब जानते है कि राहुल एक क्लास प्लेयर है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जिस तरह की फॉर्म में वो चल रहें है. वो जिस भी नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे वो उसमे बेहतर ही करेंगे.”

आप को बता दे कि राहुल ने पहले टी-20 में शानदार शतक बनाया था, ऐसे में एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट और फैन्स भी राहुल से कुछ इसी तरह के धमाके की उम्मीद कर रहें होंगे. वही राहुल भी खुद वन डे में अपना स्थान पक्का करना चाह रहें होंगे.

The post ENGvsIND: सुरेश रैना और के एल राहुल को लेकर चल रहे बहस के बीच रोहित ने बताया कौन होगा पहले वनडे में टीम का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.