Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: रोहित शर्मा की तूफानी पारी और कुलदीप की घातक गेंदबाजी से अंग्रेजो पर भारत की विजयी शुरुआत

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

इस मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 1-0 की अहम बढ़त बना ली है.

कुलदीप की फिरकी में फंसे अंग्रेज 

इस मैच का टॉस भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आपको बता दें, कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआप शानदार रही और उसके दोनों ही ओपनर बल्लेबाज ने मात्र 10.1 ओवर पर 73 रन जोड़ लिए थे, लेकिन इसके बाद जब कप्तान कोहली ने कुलदीप यादव को गेंदबाजी सौपी तो इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और 105 रन तक पहुंचने तक इंग्लैंड की टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.

अंत में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 268 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 51 गेंदों पर 53 रन की पारी जोस बटलर ने खेली. वही टीम के लिए बेन स्टोक्स ने 103 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली.

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपने 10 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

रोहित-कोहली की पारियों से जीता भारत 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और अपने कप्तान विराट कोहली की शानदार पारियों से इस मिले हुए 269 रन के लक्ष्य को 40.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा ने जहां 114 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली. वही टीम के लिए कप्तान कोहली ने 82 गेंदों पर 75 रन बनाये. इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने एक विकेट हासिल किया.

The post ENGvsIND: रोहित शर्मा की तूफानी पारी और कुलदीप की घातक गेंदबाजी से अंग्रेजो पर भारत की विजयी शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.