भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम पर खेला जा रहा है.
भारतीय टीम ने इस सीरीज का पहला वनडे मैच गुरुवार को 8 विकेट से जीत लिया था. अब भारतीय टीम इस मैच को सीरीज जीतने के इरादे से खेल रही है. वही इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीत सीरीज में वापसी करने की ओर देख रही है.
इंग्लैंड ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

आपकों बता दें, कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे इस दुसरे वनडे मैच का टॉस इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
टॉस जीत कोहली करना चाहते थे गेंदबाजी

टॉस के समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा,
“हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, हम लक्ष्य का पीछा करने में बहुत खुश हैं. हमारे पास दो तेज गेंदबाज है जो हमें नई गेंद से गेंदबाजी करके विकेट दिला सकते है और हमारे स्पिनर तो मध्य ओवर में हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर ही रहे हैं.
विश्व कप अभी बहुत दूर है, इसलिए हमें वर्तमान में रहना होगा और चीजों के बारे में बहुत ज्यादा सोचना नहीं होगा. यह सीरीज हमारे चरित्र का परीक्षण है और इस सीरीज से हमें पता चलेगा की हम कितने सही है.
लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक मैदान पर आकर हमेशा अच्छा लगता है. यह एक सुंदर स्टेडियम है. मौसम भी शानदार है और दर्शकों की संख्या भी बहुत ज्यादा है. यह एक ऐसा मैदान है जहां हर कोई खेलना चाहता है. फिलहाल हमने आज सेम टीम रखी हुई है.”
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्डिक पांड्य, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल
इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेरिस्टों, जो रूट, इयान मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, डेविड विली, आदिल रशीद, लियाम प्लुन्केट, मार्क वुड
The post ENGvsIND: विराट ने कहा अगर मॉर्गन ने हमसे पहले ही कर ली होती बात तो नहीं करना पड़ता आज टॉस appeared first on SportzWiki Hindi.