Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: चोटिल होकर पुरे वनडे सीरीज से बाहर हुआ शानदार फॉर्म में चल रहा स्टार खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां पर इंग्लैंड के पास भारत से भारत में ही मिली वनडे सीरीज हार का बदला लेने का मौका है इसी को भुनाने के लिए इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में इस कोशिश में तो लगी हुई है, लेकिन इसी बीच गुरूवार को खेले गए पहले वनडे मैच से ठीक पहले इंग्लैंड को अपने इस सपनों को तब करारा झटका लगा जब उनके स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

एलेक्स हेल्स चोटिल, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के वनडे फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक एलेक्स हेल्स के दम पर बड़ी उम्मीदें तो थी लेकिन एलेक्स हेल्स को पहला वनडे मैच खेलने से पहले ही साइड स्ट्रेन में तकलीफ होने लगी। इस चोट के बाद एलेक्स हेल्स को पूरी सीरीज से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। हेल्स को 3-4 सप्ताह के लिए बाहर रहना होगा।

साइड स्ट्रेन में चोट के कारण बाहर हुए हेल्स

गुरूवार को भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का आगाज हुआ। इस मैच में टॉस के बाद इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन ने एलेक्स हेल्स की चोट की पुष्टि की। एलेक्स हेल्स इन दिनों अपने करियर की जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और उनका वनडे सीरीज में नहीं खेलना इंग्लैंड के लिए बड़ा नुकसान है।

एलेक्स के स्थान पर इंग्लैंड की टीम ने नॉटिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टीम में लिया जो पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

हेल्स इन दिनों थे बेहतरीन फॉर्म में

एलेक्स हेल्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीनें खेले गए एक वनडे मैच में 147 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। साथ ही हेल्स भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी कुछ अच्छे नजर आए।

खास बात ये रही थी कि भारत के जिस कुलदीप यादव की गेंद पर इंग्लैंड के तमाम बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, तो वहीं हेल्स ने कुलदीप का बखूबी सामना करने का जज्बा दिखाया था।

England's innings from Hales's innings

डेविड मलान को चुना हेल्स का रिप्लेसमेंट

वहीं एलेक्स हेल्स के बाहर होने के बाद इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट ने इस वनडे सीरीज में युवा बल्लेबाज डेविड मलान को शामिल कर दिया है। डेविड मलान ने अब तक इंग्लैंड के लिए टी-20 और टेस्ट मैच में तो आगाज कर दिया है, लेकिन उन्हें वनडे करियर में डेब्यू का अभी भी इंतजार है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENGvsIND: चोटिल होकर पुरे वनडे सीरीज से बाहर हुआ शानदार फॉर्म में चल रहा स्टार खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.