Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: इंग्लैंड पर जीत के बाद रैना और विराट समेत भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसे मनाई ख़ुशी

इंग्लैंड और भारत के बीच ब्रिस्टल में खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर दी। तीन मैचों में इंग्लिस टीम को 2-1 से हरा दिया है।

अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है जिसको लेकर सभी के मन में क्रेज है और जल्द से जल्द शुरू होने के लिए उत्सुक है।

कल खेले गए मैच के भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इंग्लैंड ने 198 रन बनाये जिसमें जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाये। साथ ही भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर 4 विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और पहला विकेट महज 21 के स्कोर पर धिखर धवन के रूप में गिर गया जिन्होंने सिर्फ 5 रन बनाये। इसके बाद रोहित और लोकेश राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की भागीदारी हुई और राहुल आउट हो गए।

लेकिन एक तरफ रोहित शर्मा लगातार शानदार बल्लेबाजी करते आगे बढ़ रहे थे और इंग्लैंड की हार पक्की कर रहे थे। इन्होंने कल के मैच में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाये। इसके साथ ही ये भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक बनाये हो।

भारत की शानदार जीत के बाद कई खिलाड़ियों के अपने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट करते हुए खुशी का इजहार किया है।

यहाँ देखिये सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

T20I’s ✅ 🍾 #INDvsENG #Champions 😊👑

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on Jul 8, 2018 at 10:43am PDT

Great start to the England tour! Complete team effort. #EngvIndia

A post shared by Umesh Yadav (@umeshyaadav) on Jul 8, 2018 at 10:46am PDT

Champions 🇮🇳🇮🇳

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on Jul 8, 2018 at 10:37am PDT

The post ENGvsIND: इंग्लैंड पर जीत के बाद रैना और विराट समेत भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसे मनाई ख़ुशी appeared first on SportzWiki Hindi.