Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: सिद्धार्थ कौल की शानदार गेंदबाजी के मुरीद हुए सचिन, तारीफ़ सुन कौल ने दिया ये भावुक जवाब

इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला कल रात ब्रिस्टल में खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हरा दिया और सिद्धार्थ कौल ने अपना दूसरा टी-20 मैच खेला। साथ कल दीपक चाहर ने भी डेब्यू किया है। इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इंग्लैंड ने 198 रन बनाये जिसमें जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाये।

कल के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सचिन ने ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ कौल की जमकर तारीफ़ की थी। उन्होंने उन्हें दूसरा विकेट लेने पर ट्वीट करते हुए बधाई दी है। जिसके बाद कौल ने सचिन के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए धन्यवाद दिया है।

सचिन का ट्वीट

सिद्धार्थ कौल ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, “कोई इससे अधिक और क्या मांग सकता है? यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी तारीफ है और मैं हमेशा इसे अपने दिल के करीब रखूंगा। धन्यवाद सचिन सर। जब भी मैं मैदान पर कदम रखूंगा, तो हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। मैंने यह आपसे सीखा है।”

सिद्धार्थ कौल की रिप्लाई

कल खेले गए मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेटों से हराया है जिसमें इन्होंने अच्छी खासी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। जिसमें एक विकेट तो बहुत बड़ा था क्योंकि जोस बटलर आँखे जमा रहा थे और इन्होने बोल्ड आउट कर दिया।

The post ENGvsIND: सिद्धार्थ कौल की शानदार गेंदबाजी के मुरीद हुए सचिन, तारीफ़ सुन कौल ने दिया ये भावुक जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.