Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: हार के बाद विराट समेत भारतीय बल्लेबाजो पर निराश हुए फैन, इस खिलाड़ी के वापसी की उठी मांग

तीन मैचों की वन डे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वही आज के मैच में दोनों टीमों ने किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नही किया.

रूट ने लगाया शतक 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड 322 रन बनाने में कामयाब हो गई. इस बार दोनों ही टीमों ने पहले मैच की गलतियों से सबक लिया लेकिन इंग्लैंड की टीम ने बाजी मार ली. पहले मैच में जहां इंग्लैंड 268 रन बनाकर आउट ही हो गई थी.

वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने केवल 7 ही विकेट खोकर 322 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था जबकि 40 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर केवल 228 रन ही था. इस तरह इंग्लैंड ने अंतिम 10 ओवर में 96 रन बना डाले. इंग्लैंड के रूट ने 113 रन की पारी खेली.

भारत के बल्लेबाज़ हुए फेल 

323 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा सिर्फ 26 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद धवन भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 36 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद राहुल डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ   रन पर आलआउट हो गए.

किसने क्या कहा 

 

The post ENGvsIND: हार के बाद विराट समेत भारतीय बल्लेबाजो पर निराश हुए फैन, इस खिलाड़ी के वापसी की उठी मांग appeared first on SportzWiki Hindi.