भारतीय टीम को 12 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड की ही धरती पर खेलनी है. भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच इस वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जायेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के चलते ही आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन से दूर रख सकते है.
आइये डालते है एक नजर उन पांच खिलाड़ियों पर जो प्लेयिंग इलेवन से रह सकते है बाहर :
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की 16 सदस्यी वनडे टीम में शामिल है, लेकिन पहले से ही भारतीय टीम में कई रोहित, कोहली, धवन, राहुल जैसे कई बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाज मौजूद है, इसलिए श्रेयस अय्यर को पहले वनडे मैच में जगह मिलना बहुत मुश्किल है.
सुरेश रैना

सुरेश रैना को वनडे सीरीज में अम्बाती रायडू के फ्लॉप होने के बाद शामिल किया गया था. उनसे पहले दिनेश कार्तिक को भारतीय वनडे टीम में मौका मिला था, इसलिए प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक को शामिल किया जा सकता है और सुरेश रैना टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते है.
अक्षर पटेल

अक्षर पटेल को वशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में जगह मिली है, लेकिन कुलदीप यादव और युज्वेंद्र चहल जैसे स्पिन गेंदबाजो के टीम में होने के चलते अक्षर पटेल को प्लेइंग में मौका मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल है.
सिद्धार्थ कौल

इंग्लैंड के खिलाफ दुसरे टी-20 मैच में सिद्धार्थ कौल को मौका मिला था, लेकिन वह ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाये थे, इसलिए अगर भुवनेश्वर कुमार इस मैच में अपनी चोट के बाद वापसी करते है, तो सिद्धार्थ कौल को भी इस मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.
शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर को जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है.
उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार की उपस्थिति में शार्दुल ठाकुर को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर ही बैठना पड़ेगा.
The post ENGvsIND: पहले ही वनडे में इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करेंगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.