Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ESS vs IND: वीडियो: दूसरी पारी की 9 वीं गेंद पर शिखर धवन ने किया कुछ ऐसा कि अब विराट नहीं देंगे पहले मैच में मौका

भारत और एसेक्स के साथ खेले जा रहे अभ्यास मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दूसरी पारी में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. भारत ने पहली में 395 रन बनाए थे. जिसके जवाब में एसेक्स ने आठ विकेट खोकर 359 रनों पर पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने महज चार रन पर शिखर धवन के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया.

बोल्ड हुए धवन 

पहली पारी में एक भी रन नही बनाने वाले धवन से इस पारी में उम्मीद थी. मगर वह एक बार फिर विकेट पर टिक नही सके. धवन मैथ्यू की गेंद को बिल्कुल भी समझ नही पाए और गेंद सीधा जाकर विकेट से टकराई और बिना खाता खोले ही धवन को वापस जाना पड़ा.

विदेशी पिचों पर धवन की फॉर्म समस्या

भारत के बाहर शिखर धवन टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने में सफल नही रहे हैं. जहां घरेलू पिचों में वह शानदार रन बनाते हुए दिखाई देते हैं, तो वहीं विदेशी पिचों पर शिखर का बल्ला शांत नजर आता है.

इस अभ्यास मैच की पहली पारी में भी वह जीरो पर ही अपना कैच थमा बैठे थे. जबकि इस बार वह गेंद को समझ ही नही पाए. ऐसे में धवन के लिए मुसीबतें बढ़ सकती हैं.

उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी

उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए. एसेक्स के बल्लेबाजों को उमेश यादव का सामना करने में सबसे ज्यादा परेशानी हुई. उमेश ने 18 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 1.94 की इकॉनमी से चार विकेट चटकाए.

जबकि इस दौरान उमेश ने 8 ओवर मेडन निकाले. उमेश यादव के अलावा इशांत शर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि एक विकेट शार्दुल ठाकुर को मिला.

वहीं स्पिनर कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा और अश्विन को एक भी विकेट नही मिला. हालांकि इन तीनों ने कुल मिलकर 11 ओवर ही किए.

The post ESS vs IND: वीडियो: दूसरी पारी की 9 वीं गेंद पर शिखर धवन ने किया कुछ ऐसा कि अब विराट नहीं देंगे पहले मैच में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.