Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ESS vs IND: मैच रिपोर्ट: भारत की पकड़ मजबूत लेकिन अश्विन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, खेलना संदिग्ध

भारत और एसेक्स के बीच खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच का आज दूसरा दिन है. भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 322 रन से स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. भारत को दिन का पहला झटका दिनेश कार्तिक के रूप में लगा. कार्तिक पहले दिन के निजी स्कोर 82 रन पर ही आउट हुए। पूरी भारतीय टीम 395 रन बनाकर आउट हो गई.आप को बता दें कि भारत की तरफ से इस मैच में अभी तक चार अर्धशतक लगे हैं.

एसेक्स  के बल्लेबाजों ने दिखाया दम 

भारत को 395 रन पर आलआउट होने के बाद एसेक्स के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया. हालाँकि टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ निक ब्राउन सिर्फ 12 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद उनके साथी भी ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके और सिर्फ 16 रन बना के आउट हो गए.

टॉम और पीपर ने टीम को संभाला

दो विकेट गिरने के बाद एसेक्स को टॉम और पीपर ने संभाला. इस दौरान दोनों ने आराम से बल्लेबाज़ी की. दोनों ने मिलाकर चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की.

इस दौरान टॉम 57 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पीपर और ऋषि ने टीम को टीम को संभाला. दोनों ने 56 रन की साझेदारी की. इस दौरान पीपर 68 रन बना के आउट हो गए.वही ऋषि ने 19 रन बनाए.उनके आउट होने के बाद वाल्टर और फ्लोस्टर ने टीम को सभाला.

इस दौरान दोनों ने 51 रन की साझेदारी की. दिन का खेल खत्म होने तक एसेक्स ने 5 विकेट खो कर 237 रन बना लिए थे. भारत के लिए इशांत शर्मा ने दो विकेट हासिल किये. वही उनके अलावा उमेश यादव ने भी दो विकेट हासिल किये. एक विकेट शार्दुल ठाकुर को मिला. आज के दिन अश्विन और कुलदीप ने कोई भी गेंदबाज़ी नही की. अश्विन को आज दिन की शुरुआत में ही गेंद लग गई थी.

The post ESS vs IND: मैच रिपोर्ट: भारत की पकड़ मजबूत लेकिन अश्विन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, खेलना संदिग्ध appeared first on SportzWiki Hindi.