टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक है. वह ब्रांड मार्केटिंग की दुनिया में भी एक बड़ा चेहरा है. सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वाले की फेहरिस्त भी बेहद लम्बी है. विराट के हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपको करोड़ों में फॉलोवर्स मिलेंगे.
हालांकि आने वाले दिनों में विराट के फॉलोइंग लिस्ट में थोड़ी कमी आ जाती है, तो आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए. दरअसल, ट्विटर ने फेक न्यूज को रोकने के लिए फर्जी अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है. ट्विटर पिछले महीने 10 लाख से ज्यादा फर्जी अकाउंट को बंद कर चुका है.
दरअसल, ट्विटर ने मई और जून में करीब 70 मिलियन फर्जी अकाउंट्स सस्पेंड किए हैं और यह सिलसिला जुलाई में भी चलने वाला है. यही नहीं, रोजना करीब 50,000 स्पैम अकाउंट को ब्लॉक किया जा रहा है. सच कहा जाए तो ट्विटर उन बॉट अकाउंट्स पर नजर रख रहा है, जिसकी मदद से किसी शख्स के ट्विटर हैंडल से फॉलोअर्स बढ़ाए जाते हैं.

सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म ट्विटर ऑडिट के मुताबिक पीएम मोदी, विराट कोहली, डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लाखों फर्जी अकाउंट से फॉलो किया जाता है. हर कोई जानता है कि मोदी ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं, जिसमें 23 प्रतिशत फॉलोअर्स फर्जी हैं. मोदी के 43 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
फेक अकाउंट से फॉलो

सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म ट्विटर ऑडिट की रिपोर्ट से पता चला है कि पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व विराट कोहली फर्जी अकाउंट से काफी फॉलो किया जाता है. ऐसे अकाउंट की गिनती लोखों में है. पीएम मोदी के 23 प्रतिशत फेक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी कुल 43 मिलियन फॉलोअर्स में से 10 मिलियन के आसपास फेक फॉलोअर्स हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के तकरीबन 2.5 मिलियन फॉलोअर्स फेक बताए गए हैं.
इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के फेक फॉलोअर्स की संख्या 50 प्रतिशत से भी अधिक है. ऐसे में फेक अकाउंट को सस्पेंड करने से इनके फॉलोअर्स की संख्या में काफी गिरावट हो सकती है.
The post FAKE विराट की वजह से कोहली को लगने वाला है करारा झटका, आधे रह जायेंगे सोशल मीडिया फॉलोवर्स appeared first on SportzWiki Hindi.