Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA-2018 : टीम की हार के बाद इस दिग्‍गज खिलाडी ने लिया चौंकाने वाला फैसला

फीफा डेस्क। रूस की मेजबानी में चल रहें फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण में जल्द ही क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार कई दिग्गज टीम और खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस बार फीफा-2014 की विजेता जर्मनी, अर्जेंटीना, पुर्तगाल और स्पेन जैसी बड़ी टीमें, जिनसे फुटबॉल प्रेमियों को सबसे ज्यादा उम्मीदें थी वे भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मैसी, पुर्तगाल के रोनाल्डो और स्पेन के आंद्रेस इनिएस्टा जैसे महान खिलाड़ी भी कोई खास प्रदर्शन कर पाएं।

रविवार को फीफा की मेजबान टीम रूस ने फीफा-2010 की विजेता स्पेन को 4-3 से हराकर 48 साल बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर नया इतिहास रच दिया। स्पेन इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जिसके बाहर होने के बाद उसके दिग्गज मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्टा ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का एेलान कर दिया। आंद्रेस इनिएस्टा ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि यह सच हैं कि नेशनल टीम के साथ यह मेरा आखिरी मुकाबला था। यह मेरे करियर का सबसे दुखद दिन हैं।

आंद्रेस इनिएस्टा के सन्यास की घोषणा के बाद स्पेन के कोच फर्नांडो हिएरो ने कहा कि मैं हमारे इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक इनिएस्ता को बधाई देता हूं। वह एक बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। जिस तरह उन्हें मैदान पर दूसरे हाफ में मौका दिया और उन्होंने जिस अंदाज में मैदान पर एंट्री की, उसे देखकर ऐसा लगा जैसे वह अपना पहला मैच खेलने उतरे हो। मैं आंद्रेस इनिएस्टा का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

बता दें दिग्गज फुटबॉलर आंद्रेस इनिएस्टा ने स्पेन के लिए 131 मैच खेले और 13 गोल किए, जिसमें 2010 वर्ल्ड कप के फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ किया गया गोल शामिल हैं। विश्व कप 2010 फाइनल में विजयी गोल दागने वाले इनिएस्टा पहले ही संकेत दे चुके थे कि यह राष्ट्रीय टीम के साथ उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा और मास्को में कल अंतिम 16 के मैच के बाद उन्होंने संन्यास लेने की पुष्टि की।



Herald