खेल डेस्क। क्रोएशिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में बुधवार को 2-1 से हराकर पहली बार फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। जहां उसकी टक्कर पूर्व चैंपियन फ्रांस से होगी। अपने अप्रत्याशित प्रदर्शन से सभी को चौंका देने वाली इंग्लैंड की टीम 28 साल बाद पहले विश्व कप सेमीफाइनल में उतरी टीम को क्रोएशिया ने हरा दिया है।
इंग्लैंड से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के साथ इन खिलाडियों को हुआ ये फायदा
मारियो मांडजुकिक के दागे गोल की बदौलत क्रोएशिया ने इतिहास रच दिया। फीफा वर्ल्ड कप में उलटफेरों का दौर सेमीफाइनल में भी जारी रहा है। रूस में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को हरा दिया। आपको बता दें 109वें मिनट में मारिया मांड्जुकिक के गोल के दम पर क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है। क्रोएशिया पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना रविवार को 1998 की विजेता फ्रांस से होगा।
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक और बेहतरीन गेंदबाज, जिन्होंने बनाए हैं कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड
पहले हाफ में क्रोएशिया एक गोल से पीछे थी, लेकिन दूसरे हाफ में उसने मैच का पासा पलट दिया। मैच के दौरान हालांकि कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आपस में भिड़ते देखा गया। इंग्लैंड ने मैच में काफी तेज शुरुआत की, लेकिन नाकाम रही है। आपको बता दें इंग्लैंड के कप्तान और इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा छह गोल करने वाले हैरी केन, जेसे लिंगार्ड और रहीम स्टर्लिग अहम मैच में आसान से मौकों को भी नहीं भुना पाए।
source google
Herald