फीफा डेस्क। रूस की मेजबानी में चल रहें फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में शनिवार को क्वार्टर फाइनल राउंड पूरा हो चूका हैं। अब मंगलवार से सेमीफाइनल के मुकाबले होंगे जिसमें चार टीमों के बीच दो खेले जायेंगे। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेंगी। बता दें क्वार्टर फाइनल में फीफा की मेजबान टीम रूस और पांच बार विश्व विजेता रहीं ब्राजील जैसी टीम मुकाबला हार गई और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
मंगलवार को सेमीफाइनल का पहला मुकाबला फ्रांस और बेल्जियम के बीच खेला जायेगा। यह सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेला जायेगा। फ्रांस ने अपने अंतिम मुकाबले (क्वार्टर फाइनल) में उरुग्वे को 2-0 से मात दी हैं। फ्रांस ने इस टूर्नामेंट में पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से चार मुकाबलों में जीत हासिल की और एक मुकाबला ड्रा रहा। वहीँ बेल्जियम की बात करें तो इस टीम ने अपने पांच मुकाबलों में जीत हासिल की हैं। बेल्जियम ने अपने अंतिम मुकाबले (क्वार्टर फाइनल) में पांच बार विश्व विजेता रहीं ब्राजील जैसी दिग्गज टीम को 2-1 से करारी शिकस्त दी हैं।
सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला बुधवार को क्रोएशिया और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा। यह लुजनिकी स्टेडियम में खेला जायेगा। क्रोएशिया ने अपने अंतिम मुकाबले (क्वार्टर फाइनल) में फीफा विश्व कप की मेजबान टीम रूस को 4-3 से करारी मात दी हैं। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। खेले के अतिरिक्त समय के अंत में बाजी पलटी और क्रोएशिया ने लगातार दूसरा नॉकआउट मैच पेनल्टी शूटआउट में जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बता दें कि क्रोएशिया ने 20 साल के बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया हैं। क्रोएशिया ने इस टूर्नामेंट में पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से पांचों मुकाबलों में जीत हासिल की हैं।
वहीँ इंग्लैंड की बात करें तो इस टीम ने अपने पांच मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की और एक मुकाबले में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने अपने अंतिम मुकाबले (क्वार्टर फाइनल) में स्वीडन को 2-0 से करारी शिकस्त दी हैं।
Herald