Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA-2018 : जानिए क्वार्टर फाइनल में कौन-कौनसी टीम होगी आमने-सामने

फीफा डेस्क। रूस की मेजबानी में चल रहे 21वें फीफा वर्ल्ड कप में शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल का राउंड शुरू हो जायेगा। क्वार्टर फाइनल से विजेता टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। राउंड-16 का कल समापन हो गया। राउंड-16 से आठ विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब आपको बताते हैं क्वार्टर फाइनल किस-किस टीम का आमना-सामना होगा।

उरुग्वे V/S फ्रांस
शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला उरुग्वे और फ्रांस के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला निज़्हनी निवगोरोड स्टेडियम में खेला जायेगा। उरुग्वे ने इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले हैं, सभी मुकाबलों में उसने जीत हासिल की हैं। अपने आखिरी मुकाबले में उरुग्वे ने रोनाल्डो स्टारर टीम पुर्तगाल को 2-1 से शिकस्त दी हैं। वहीँ फ्रांस ने भी चार मुकाबले खेले जिनमे तीन में जीत हासिल की और एक ड्रा रहा।

ब्राजील V/S बेल्जियम
ब्राजील और बेल्जियम का मुकाबला भी शुक्रवार को कजान स्टेडियम में खेला जायेगा। ब्राजील की टीम अपने बेहतर प्रदर्शन में हैं। टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार भी उम्मीदों पर खरे उतर रहें हैं। ब्राजील ने अपने चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की हैं और एक मुकाबला ड्रा रहा। वहीँ बेल्जियम ने अपने चारों मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की हैं।

स्वीडन V/S इंग्लैंड
स्वीडन और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शनिवार को समारा एरीना स्टेडियम में खेला जायेगा। स्वीडन ने चार मुकाबलों में से तीन में जीत और एक में हार का सामना किया हैं। वहीँ इंग्लैंड ने दो मुकाबले जीत गई, एक ड्रा रहा और एक मुकाबला हार गई।

रूस V/S क्रोएशिया
फीफा की मेजबानी कर रहे रूस की टीम का मुकाबला शनिवार को क्रोएशिया से होगा। यह मुकाबला फिश्ट स्टेडियम में खेला जायेगा। रूस ने अपने चार मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की हैं, एक मुकाबला ड्रा रहा और एक मुकाबला वह हार गई। वहीँ क्रोएशिया ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करवाई और एक मुकाबला ड्रा रहा।



Herald