फीफा डेस्क। मंगलवार को स्वीडन अंतिम-16 के मैच में स्विट्जरलैंड को 1-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। 1994 के बाद पहली बार स्वीडन ने अंतिम-8 चरण के लिए क्वालिफाई किया हैं। क्वार्टर फाइनल में स्वीडन का मुकाबला कोलंबिया से होगा। अब क्वार्टर फाइनल में स्वीडन का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल का राउंड शुरू होगा। क्वार्टर फाइनल आठ टीमों के बीच चार मुकाबले खेले जायेंगे। क्वार्टर फाइनल में जीतने वाली टीम सेमी फाइनल में पहुंच जाएगी।
FIFA-2018 : जानिए क्वार्टर फाइनल में कौन-कौनसी टीम होगी आमने-सामने
FIFA-2018 : मात्र 23 साल की उम्र में ये कारनामा करने जा रहा हैं ईरान का मैसी
स्वीडन और स्विट्जरलैंड के बीच यह मुकाबला सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम खेला गया। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पहले हाफ में दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। सेकंड हाफ में 66वें मिनट पर स्वीडन के इमिल फोर्सबर्ग ने पहला और आखिरी गोल किया। यह गोल निर्णायक होने के साथ-साथ रोमांचक भी रहा।
FIFA-2018 : डेनमार्क और क्रोएशिया का मुकाबला कल, इस खिलाड़ी पर रहेंगी सबकी नजर
स्वीडन के ओला टोइवोनेन ने बाएं छोर से बॉक्स के बाहर से फोर्सबर्ग को बॉल पास की। फोर्सबर्ग ने मौका न गवांते हुए बॉल को शानदार तरीके से गोल बॉक्स की ओर भेजा। बॉल गोलकीपर की तरफ जा रही थी, तभी स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी सोमर के पैर से गेंद टकरा कर गोलपोस्ट में चली गई और स्वीडन ने 1-0 से रोमांचक जीत हासिल की।
FIFA-2018 : पुर्तगाल-उरुग्वे के बीच मुकाबला कल, रोनाल्डो के सामने चुनौती बनेगा ये खिलाड़ी
इसके बाद दोनों टीम गोल नहीं कर पाई और स्वीडन ने अंतिम-8 में कदम रखा। बता दें स्विट्जरलैंड की टीम 64 साल से एक बार भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई हैं। स्विट्जरलैंड ने 1954 में अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
Herald